फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now polyhouses will be available on 90 percent grant

अब 90 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे पॉलीहाउस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now polyhouses will be available on 90 percent grant
डीएम धीराज गर्ब्याल।
नैनीताल। जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद बेमौसमी सब्जी उत्पादन और पुष्प उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नैनीताल जिले में पहली बार 90 प्रतिशत अनुदान पर काश्तकारों को जीआई स्ट्रक्चर्ड स्टील फ्रेम और बांस के फ्रेम में बनने वाले छह सौ पॉलीहाउस बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि यह पहला मौका है जब लाभार्थियों को पॉलीहाउस में 90 फीसदी तक अनुदान मिलेगा और उन्हें स्ट्रील फ्रेम के पॉलीहाउस उपलब्ध होंगे। इससे पहले पॉलीहाउस में अनुदान भी कम था और जो मिलते थे वह बांस के फ्रेम से तैयार होते थे। गर्ब्याल ने बताया कि व्यवसायिक रूप में फूलों की खेती और सघन बेमौसमी सब्जी उत्पादन के लिए 100 से 600 वर्गमीटर केजीआई पाइप में भी सघन क्लस्टर के रूप में और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वंय सहायता समूहों को भी खनन न्यास निधि से 100 से 500 वर्गमीटर आकार के पॉलीहाउस उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम गर्ब्याल ने बताया कि जिला योजना के तहत पॉलीहाउस वितरण में गरीब परिवारों को लाभान्वित करने के लिए स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर परिवारों और बेरोजगारों को प्राथमिकता दी जा रही है। जो व्यक्ति अथवा समूह जिला प्रशासन की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वह अपने ब्लॉक के बीईओ, जिला स्तर पर मुख्य उद्यान अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed