{"_id":"57fcffa24f1c1bd87528e543","slug":"now-much-of-the-paper-work-reduction-mouth-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कागजी काम कम मुंह का ज्यादा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कागजी काम कम मुंह का ज्यादा : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम हरीश रावत ने मंगलवार को नैनीताल क्लब में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्हें कई संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ही कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याएं गिनाई।
विज्ञापन
इस पर सीएम ने कहा कि मैंने ज्ञापन तो सभी ले लिए हैं लेकिन अब चुनाव निकट हैं, इसलिए कागज का काम कम तथा मुंह ( चुनाव प्रचार) का काम ज्यादा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डेढ़ माह के भीतर आचार संहिता लागू हो जाएगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत की सरकार रहे या न रहे मगर हमने विकास की जो बुनियाद रखी है, वह प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो कार्य अब तक प्रदेश के विकास के लिए नहीं हुए हैं उन कार्यों को हमारी सरकार ने अल्प समय में अंजाम दिया है। श्री रावत ने दावा किया कि मिशन 2017 फतह करने के बाद कांग्रेस 2019 में दिल्ली में फतह कर केंद्र में सरकार बनाएगी।
उन्होंने डीएसबी परिसर में एनएसयूआई के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह मेहरा की जीत पर खुशी जाहिर कर इसे यूथ कार्यकर्ताओं की उपलब्धि करार दिया।
विधायक सरिता आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने किया। बैठक को पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमेश पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री जया बिष्ट व पार्टी के संरक्षक डीडी रुबाली व पुष्कर सिंह मेहरा ने संबोधित किया।
इस मौके पर सीएम को उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय भैय्या व सचिव गोविंद टांक ने राज्य आकस्मिता निधि से धनराशि दिए जाने समेत भारतीय मजदूर संघ, बाल्मीकि समाज, विद्यालय कर्मचारी संगठन, होटल कर्मचारी संगठन, बार एसोसिएशन, एनएसयूआई, खुर्पाताल न्याय पंचायत, रामसेवक सभा, रामलीता कमेटी तल्लीताल, ग्राम प्रधान संगठन, कोटाबाग, कालाढूंगी, बगड़ के जनप्रतिनिधियों द्वारा ज्ञापन दिये गये।
इस मौके पर खजान पांडेय, डॉ. हरीश बिष्ट, गणेश मेहरा, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, राजेंद्र सिंह नेगी, भावना नौलिया, केएल आर्य, खष्टी बिष्ट, हुकुम सिंह कुवंर, गोपाल सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह कनवाल, कृपाल मेहरा, बालम बिष्ट आदि थे।