फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Now elephant reaches colony, people save lives by climbing on roof

अब कॉलोनी में पहुंचा हाथी, लोगों ने छत पर चढ़कर बचाई जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Now elephant reaches colony, people save lives by climbing on roof
टस्कर हाथी द्वारा तोडी गई सिंघल फार्म आवासी कालौनी के समीप ब्रिटिस कालीन सुरक्षा दिवार - फोटो : HALDUCHOD
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। क्षेत्र के दौलिया गांव में शनिवार सुबह एक टस्कर (हाथी) घुस आया। इससे सैर पर निकले लोगों में दहशत फैल गई और पार्क में साइकिल चला रहे बच्चों को लोगों ने किसी तरह से बचाया। इसके बाद टस्कर ने पार्क में बच्चों की साइकिल को कुचल दी।
विज्ञापन

नौनीराम शर्मा, नंदन सिंह नेगी, हेमा जोशी, उर्वादत्त जोशी, घनश्याम सिंह, त्रिभुवन पंत आदि ने बताया कि सुबह करीब छह बजे टस्कर हल्दूचौड़ सिंघल फार्म स्थित आवासीय कॉलोनी में घुस आया। इससे पार्क में खेल रहे बच्चों को सैर पर निकले लोगों ने किसी तरह से बचाया। टस्कर को सामने देख लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। इसके बाद टस्कर ने गांव में बनी ब्रिटिश कालीन सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया। टस्कर को भगाने के लिए लोगों ने बर्तन आदि बजाए, लेकिन टस्कर ने कालोनी में बगीजों को तहस नहस कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व टस्कर ने गांव दौलिया, देवरामपुर, बच्ची धर्मा आदि में कई बीघा गन्ना और गेहूूं की फसल रौंद दी, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इधर, ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को सूचना देकर नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। कालोनी के बाशिंदों ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed