फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No stamp on the marksheet, exam results stuck

अंकपत्र पर नहीं लगी मोहर, परीक्षा परिणाम अटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
No stamp on the marksheet, exam results stuck
हल्द्वानी। पिथौरागढ़ से बीएससी नर्सिंग के तृतीय वर्ष के 26 छात्र-छात्राओं को अब तक परीक्षा परिणाम नहीं मिला है जबकि वे अंतिम वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं। पढ़ाई लिखाई हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में होने के कारण पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज से इन छात्र-छात्राओं के अंकपत्र पर मोहर नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2016-2017 में पिथौरागढ़ नर्सिंग कॉलेज के 26 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया था। अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ का नर्सिंग कॉलेज बना नहीं था। हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में दाखिला होने के साथ पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज के लिए भी छात्र-छात्राओं का दाखिला हो गया था। जिस कार्यदायी संस्था को पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज का निर्माण का जिम्मा दिया गया था, धनराशि पूरी मिलने के बाद भी उसने काम अब तक पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

इस बीच निदेशालय ने आहरण वितरण अधिकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य को बना दिया। प्राचार्य ने तैयारियों को देखते हुए कुछ बैच शिफ्ट करा दिए। मुद्दा उठा कि जो बच्चे पास हो गए हैं उनकी मार्कशीट पर हस्ताक्षर कौन करेगा। अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य हस्ताक्षर के लिए तैयार हो गईं मगर पिथौरागढ़ की प्राचार्य ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इस विवाद के चलते बीएससी नर्सिंग पूरा कर चुके 26 छात्र-छात्राओं के तृतीय वर्ष के मार्कशीट पर हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। विवाद का रास्ता निकालते हुए हल्द्वानी में पढ़ाई लिखाई होने का हवाला देते हुए हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य ने हस्ताक्षर कर दिए मगर अब तक मार्कशीट पर मोहर नहीं लगी है। एलिंग वेलफेयर नर्सेस फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जय ने कहा कि शासन और चिकित्सा-शिक्षा विश्वविद्यालय को इसका तत्काल संज्ञान लेना चाहिए साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार राजकुमार शर्मा ने कहा कि चिकित्सा-शिक्षा विश्वविद्यालय के स्तर से पिथौरागढ़ की प्राचार्य को लिखित आदेश दिए गए थे कि हस्ताक्षर करें। हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। चिकित्सा-शिक्षा निदेशक के संज्ञान में पूरा मामला लाया जाएगा। चिकित्सा-शिक्षा निदेशक की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत हैं।
नौकरी के लिए नहीं कर पाएंगे आवेदन
हल्द्वानी। एनएचएम के तहत संविदा पर कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर के पद निकले हैं। पिथौरागढ़ के छात्र-छात्राओं को तृतीय वर्ष के परीक्षा की मार्कशीट नहीं मिली है जबकि छात्र-छात्राएं चौथे वर्ष की परीक्षा दे चुके हैं। एक छात्रा ने बताया कि तृतीय वर्ष में अगर दाखिल है या पूरा कर चुके हैं तो आवेदन कर सकते हैं।

यह आश्चर्य की बात है। सोमवार को इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल निस्तारित कराया जाएगा। पिथौरागढ़ की प्राचार्य की बहुत शिकायत हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र रावत, रजिस्ट्रार चिकित्सा-शिक्षा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed