फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No scam has happened in ten years: CM

दस सालों में नहीं हुआ कोई घोटाला : सीएम

Thu, 11 Apr 2024 03:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 11 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
No scam has happened in ten years: CM
मालधनचौड़ में आयोजित जनसभा में कन्याओं का पूजन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रत्याशी अन
रामनगर। 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार होता था, लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से एक भी भ्रष्टाचार व घोटाला नहीं हुआ है। यह बात मालधनचौड़ में पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ की बातों को लागू करने की कह रही है। ऐसे में यह घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लग रहा है। जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपने युवराज (राहुल गांधी)को बार-बार असफल लॉन्च कर रही है। कांग्रेस एक बार फिर से चार जून को ईवीएम को कोसेगी। जब इनकी हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार बनी तो वहां ईवीएम को दोष नहीं दिया। ये लोग सनातन विरोधी हैं, इनको सबक सिखाने का समय आ गया है। सीएम ने प्रदेश में यूसीसी, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, अतिक्रमण अभियान, सरकारी नौकरियों में पारदर्शी ढंग से युवाओं की भर्ती आदि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के वन ग्रामों में चाक-चौबंद चौबंद व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सशक्त बन रहा है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड से विशेष स्नेह रखते हैं और उनके द्वारा राज्य हित में कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
लोकसभा सहसंयोजक हेमंत द्विवेदी, पूर्व विधायक बलराज पासी, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रताप सिंह बोरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, वीरेंद्र रावत, मदन जोशी, निर्मला रावत, दीपा भारती, रूचि गिरी शर्मा आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed