{"_id":"6436f8f6132d089f5f05e626","slug":"no-pay-for-tdc-staff-haldwani-news-c-8-1-110445-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कर्मियों को दो माह से वेतन के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कर्मियों को दो माह से वेतन के लाले
Thu, 13 Apr 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड बीज एवं तराई विकास निगम (टीडीसी) की ओर से दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। वाहन चालक संघ ने वेतन और भत्ते की मांग को लेकर एमडी को पत्र लिखा है।
राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष गोविंद राम ने बुधवार को एमडी को पत्र लिखकर निगम की विषम परिस्थितियों से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें फरवरी और मार्च का वेतन नहीं मिला है। पिछले वर्ष 2016 से महंगाई भत्ते का पूरा भुगतान नहीं किया गया है। फरवरी 2023 से वेतन भुगतान भी लंबित है। निगम के कार्मिकों को मात्र 139 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है, जबकि शासनादेश के अनुसार 213 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू है।
कहा कि निगम में अभी तक शासनादेश के अनुरूप सातवां वेतनमान भी लागू नहीं किया गया है। निगम के वाहन चालकों को शासनादेश के अनुरूप वेतनमान और ग्रेड वेतन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कार्मिकों को समय से पूरे वेतन का भुगतान, पूरा महंगाई भत्ता व अन्य भुगतान तत्काल प्रभाव से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर चालक संघ मजबूरन 17 अप्रैल से काला फीता बांधकर एक घंटे विरोध प्रदर्शन और 24 अप्रैल को सभी कर्मचारी कार्य बंद कर आंदोलन करने पर विवश होंगे।