फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Upset over account freeze, taxi driver sprays petrol outside bank in haldwani

हल्द्वानी: बैंक ने फ्रीज किया खाता...टैक्सी चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास, छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने बचाई जान

Wed, 14 Oct 2026 06:25 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 14 Oct 2026 06:25 PM IST
सार

हल्द्वानी में निजी बैंक के उत्पीड़न से परेशान टैक्सी चालक जफर ने बुधवार को बैंक के सामने पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने समय रहते उसे रोककर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने तीन माह से खाता फ्रीज करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Upset over account freeze, taxi driver sprays petrol outside bank in haldwani
निजी बैंक के उत्पीड़न से परेशान टैक्सी चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के दुर्गा सिटी सेंटर स्थित एक निजी बैंक के उत्पीड़न से परेशान टैक्सी चालक बनभूलपुरा निवासी जफर ने बुधवार को बैंक के सामने शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि समय से पहुंची पुलिस ने उन्हें खुद को आग लगाने से रोका और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। पीड़ित ने बैंक पर तीन माह से बेवजह खाता फ्रीज करने और का आरोप लगाया है। टैक्सी चालक के मेडिकल परीक्षण में नशे में होने की पुष्टि भी हुई है। फिलहाल पीड़ित को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन

टैक्सी चालक जफर के अनुसार उन्होंने करीब चार माह पहले ऑनलाइन ही निजी बैंक में खाता खुलवाया था। कुछ समय बाद ही बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया। जानकारी करने पर बैंक कर्मियों ने खाते का सत्यापन और केवाईसी न होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद कई बार बैंक की तरफ से लोग सत्यापन करने के लिए उनके घर भी पहुंचे। इसके बावजूद खाता संचालित नहीं किया गया। हालात यह हो गए कि उन्हें मकान का किराया देने तक की मुसीबत हो गई। मकान मालिक ने घर में ताला डाल दिया। तीन माह से वह लगातार बैंक के चक्कर काट रहे थे लेकिन तब भी खाता शुरू नहीं किया गया। बुधवार को वह पेट्रोल की शीशी लेकर पहले बैंक पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मियों ने खाता चालू करने और रुपये निकालने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद जफर बाहर आए और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। इस दौरान डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई और जफर को बेस अस्पताल ले गई।

विज्ञापन

तीन माह से फंसे थे पांच हजार रुपये
जफर के साथी टैक्सी चालकों ने बताया कि अधिकतर यात्री ऑनलाइन भुगतान करते हैं, इसलिए जफर ने बैंक में खाता खुलवाया था। खाता फ्रीज होने के बाद भी यात्रियों के किए भुगतान खाते में पहुंच रहे थे। करीब पांच हजार रुपये जमा हो गए थे। जफर ने जब पैसा निकालने का प्रयास किया तब बैंक कर्मियों ने मना कर दिया। उन रुपयों से वह मकान का किराया देना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। कोई लिखित शिकायत फिलहाल नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। बैंक प्रबंधन से भी पूरे मामले की जानकारी मांगी गई है। फिलहाल टैक्सी चालक का स्वास्थ्य ठीक है और निगरानी में है। हरबंस सिंह, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed