फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No government will lead to Congress: Dr. Hridayesh

नेतृत्व कोई भी करे सरकार बनाएगी कांग्रेस: डा. हृदयेश

Sun, 03 Apr 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Sun, 03 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड की सत्ता से बेदखल कांग्रेसियों के लिए हाईकोर्ट का फैसला कुछ भी हो कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरने का मन बना चुकी है। सियासी उठापटक के बाद सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस फिलहाल जनता की सहानुभूति को भूनाने में कोई चूक नहीं करना चाहती। पूर्व वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश की मानें तो कांग्रेस जनता के सामने जाने को पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस चुनाव किसी के भी नेतृत्व में लड़े दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


विधायक इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस एक पार्टी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी बगावत से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों ही कांग्रेस के टिकट से विधायक हैं। जनता की चुनी सरकार में अस्थिरता लाकर बहुगुणा और हरक सिंह रावत ने कांग्रेस ही नहीं जनता के साथ भी विश्वासघात किया है। हरक सिंह रावत और विजय बहुगुणा के हरीश रावत के नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस में वापसी के सवाल पर इंदिरा हृदयेश ने कहा कि अब बागियों की कोई सुनवाई नहीं होगी। हरीश रावत ने उन्हें वापसी का पूरा मौका भी दिया। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए डा. हृदयेश ने कहा राष्ट्रपति शासन कब तक चलेगा। उसकी भी एक समय सीमा है। आखिर में जनता के दरबार में जाना ही पड़ेगा। कांग्रेस विधानसभा का चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ेगी और कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? के सवाल पर डा. हृदयेश बोली, फैसला हाईकमान तय करेगा। चेहरा किसी का भी हो जनता भाजपा का धूल चटाएगी। एक तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस दोबारा सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप हो गए छह सौ करोड़ के विकास कार्य
विधायक डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि राष्ट्रपति शासन लागू होने से विकास कार्य बंद हो गए हैं। छह सौ करोड़ के विकास कार्य रुक गए हैं। अब नौकरशाहों के हाथों में व्यवस्था पकड़ा दी गई है। नौकरशाहों को विकास से कोई सरोकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed