{"_id":"62192a8e7a08f66d8a27e868","slug":"no-entry-in-kalasiya-pul-haldwani-news-hld4547889140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं को जोड़ने वाले कलसिया पुल का एक लेन 27 से होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं को जोड़ने वाले कलसिया पुल का एक लेन 27 से होगा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि कुमाऊं को जोड़ने वाले कलसिया पुल के नीचे नींव के पत्थरों के खिसकने के कारण पुल कमजोर हो गया है। डीएम के निर्देश पर इस पुल का पुनर्निर्माण 27 फरवरी से किया जाएगा। पुल का एक लेन बंद रहेगा लेकिन सिर्फ एक लेन पर ही वाहनों का संचालन कराया जाएगा।
एडीएम जोशी ने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग पर कलसिया नाले के ऊपर पुराना पुल है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता की जांच में आया है कि नींव के पत्थर निकलने लगे हैं। यह राजमार्ग कुमाऊं को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है। इस कारण काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के पुनर्निर्माण के लिए पुराने पुल को हटाना आवश्यक है।
एडीएम जोशी का कहना है कि काठगोदाम स्थित कलसिया पुल (पुराने पुल) को हटाते समय राजमार्ग पर स्थित द्वितीय पुल से यातायात सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए हैं। यातायात संचालन के लिए पुलिस और लोनिवि के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए शासन के दिशा-निर्देशों का कडा़ई से पालन कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता लोनिवि हल्द्वानी को प्रत्येक दशा में यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित कराने के लिए व्यवस्था करना होगा।