फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nishan Yatra taken out, today the court of Khatu Shyam will be decorated

निशान यात्रा निकाली, आज सजेगा दरबार खाटू श्याम का

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nishan Yatra taken out, today the court of Khatu Shyam will be decorated
किच्छा में निकली निशान यात्रा में शामिल महिला दल । संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा। नगर में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की पूर्व संध्या पर निशान यात्रा निकाली गई। श्री श्याम सत्संग मंडल व श्री श्याम युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में यात्रा को आवास विकास कॉलोनी स्थित नगर के प्रमुख उद्योगपति किशन गोयल के आवास से कार्यक्रम स्थल पुरानी मंडी तक निकाला गया। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले बाहर से आए कलाकारों ने किशन गोयल के आवास पर कीर्तन किया। यहां पर मंडी में स्थापित होने वाले ध्वज की पूजा अर्चना व हवन किया गया। बाद में निशान यात्रा शुरू की गई। यात्रा में सबसे आगे नगर के गणमान्य लोग ध्वज लिए चल रहे थे। महिला मंडल की सदस्यों ने धार्मिक गीतों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। निशान यात्रा आवास विकास कॉलोनी, बरेली रोड, डीडी चौक, मुख्य बाजार व एमपी चौक होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

मंडल के सदस्य अंकुर गर्ग व सचिन जिंदल ने बताया कि बुधवार रात को होने वाले महोत्सव में अहमदाबाद के नंद किशोर शर्मा नंदू भैया, कोलकाता के राज पारीक, जयपुर के महेश परमार अपनी आवाज से श्रोताओं को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि पुरानी मंडी में तीन दिनों से श्याम बाबा के दरबार का निर्माण दिल्ली के कलाकारों की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरबार की लंबाई 80 फीट और ऊंचाई 60 फीट होगी। उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, लालकुआं, मझोला, खटीमा, पीलीभीत, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों से 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जागरण की रात को कार्यक्रम समापन तक भंडारा चलता रहेगा।

यात्रा में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गयारसी बंसल, विजय पाल यादव, विजय प्रकाश यादव, किशन गोयल, प्रकाश गोयल, मनोज गोयल, उमेश अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, गिरधारी गोयल, अनिल अग्रवाल, प्रेम खुराना, महेंद्र गोयल, विवेकदीप सिंह, शोभित गोयल, संदीप गोयल, ओम अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed