{"_id":"e14d99cf6555b6a49582e3655af5c58c","slug":"nh-debris-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची के पास मलबा आने से डेढ़ घंटे ठप रहा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची के पास मलबा आने से डेढ़ घंटे ठप रहा एनएच
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Fri, 17 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार दोपहर बाद कैंची और इसके आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर कई जगह पहाड़ी से मलबा आने से यातायात ठप हो गया। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतें हुई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर बाद दो बजे से साढ़े तीन बजे तक कैंची और इसके आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके कारण एनएच पर कई जगह मलबा आ गया और यातायात ठप हो गया। सूचना पर खैरना चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी और भवाली से उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने एनएच में खड़े आड़े-तिरछे वाहनों को किनारे कराया। इस दौरान एनएच की जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। लगभग डेढ़ घंटे बाद एनएच पर यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन