{"_id":"3f91072855a5878717c376f331665936","slug":"nh-closed-by-landslides-in-almora-scissors-bhowali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची में भूस्खलन से भवाली अल्मोड़ा एनएच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची में भूस्खलन से भवाली अल्मोड़ा एनएच बंद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/भीमताल/भवाली (नैनीताल)।
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में शनिवार की शाम कैंची के पास पहाड़ी में हुए भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इससे पूर्व निगलाट के समीप रोडवेज की बस पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर अल्मोड़ा डिपो की बस (यूके 07-पीए-1714) जैसे ही निगलाट के पास पहुंची थी तभी पेड़ गिर गया, जिससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हादसे के वक्त बस में 17 यात्री सवार थे लेकिन सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
शाम छह बजे रोडवेज बस में गिरे पेड़ को काटने के बाद किसी तरह एनएच पर आवाजाही शुरू हुई, लेकिन घंटे भर बाद ही कैंची के पास हुए भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बाधित हो गया।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक आवाजाही ठप थी। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इधर एनएच के बंद होने की सूचना के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने अधिकारियों को शीघ्र यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।