{"_id":"6773dce543e4b8e5240d64fe","slug":"new-year-2025-tourists-did-not-reach-bhimtal-to-celebrate-new-year-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने नहीं पहुंचे पर्यटक... रौनक गायब, कारोबारी दिखे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2025: नए साल का जश्न मनाने नहीं पहुंचे पर्यटक... रौनक गायब, कारोबारी दिखे मायूस
Tue, 31 Dec 2024 05:30 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 31 Dec 2024 05:30 PM IST
सार
नए साल का जश्न मनाने भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में मंगलवार को सैलानी नहीं पहुंचे। इससे पर्यटन कारोबारी मायूस नजर आए।
विज्ञापन
भीमताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए साल पर भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, भवाली, मुक्तेश्वर और रामगढ़ में मंगलवार को सैलानियों की आवाजाही कम होने से पर्यटन कारोबारी मायूस नजर आए। पर्यटन कारोबारियों को कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद थी लेकिन सैलानियों के कम आने से कारोबारी अपने कारोबार को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन
होटल और होम स्टे संचालकों की ओर से म्यूजिक नाइट, पहाड़ी व्यंजन के साथ अन्य व्यवस्थाएं की हुई थी। पर्यटन कारोबारियों ने काठगोदाम से पुलिस और प्रशासन पर सैलानियों को वाहनों को भीमताल नहीं भेजने का आरोप लगाया है। नौकुचियाताल के होटल कारोबारी राकेश बृजवासी ने बताया कि नए साल पर कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद थी। लेकिन पुलिस और प्रशासन ने काठगोदाम से वाहनों को भीमताल की ओर नहीं भेजा। इससे सैलानी भीमताल और नौकुचियाताल को नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन कारोबार को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
डांठ के रेस्टोरेंट कारोबारी पंकज उप्रेती ने बताया कि इस बार का पर्यटन कारोबार सैलानियों के नहीं आने से चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि सैलानी नहीं आने से रेस्टोरेंट का कारोबार मंदा रहा। पांडेगांव के होटल संचालक नितेश बिष्ट ने बताया कि सैलानियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। साथ ही पैराग्लाइडिंग, नौकायन, कायकिंग के अच्छे इंतजाम थे पर कारोबार हल्का रहा। वहीं भीमताल में मंगलवार की दोपहर तीन बजे बाद कोहरे की धुंध छाए रहने से लोग ठंड से परेशान रहे।
विज्ञापन