{"_id":"5780c4ec4f1c1b446c7fbb0c","slug":"new-book-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुआयामी पुस्तक है नैनीताल : समय का कैलिडोस्कोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुआयामी पुस्तक है नैनीताल : समय का कैलिडोस्कोप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
किताब का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर के भूगोल विभाग के पूर्व वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जीएल साह की पुस्तक नैनीताल : समय का कैलिडोस्कोप नामक पुस्तक का शुक्रवार को शहर के बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदें की मौजूदगी में विमोचन हुआ। प्रो. साह ने कहा कि विशेषकर नैनीताल के परिपेक्ष्य में यह पुस्तक बहुआयामी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों की मेहनत के बाद यह पुस्तक आकार ले पाई है। तीन भागों में प्रकाशित पुस्तक के प्रथम भाग में नैनीताल की पृष्ठभूमि, दूसरे में प्रमुख घटनाएं तथा तीसरे भाग में मानवीय दबाव की प्रवृतियां को इंगित किया गया है। पुस्तक में 1820 से लेकर जून 2016 तक की सभी प्रमुख बातों को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
पुस्तक में शहर के इतिहास, भूगोल, भूगोल, भूगर्वीय रचना, जीव जंतु सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियों को पुस्तक में समाहित करने का हर संभव प्रयास किया गया है। 155 पृष्ठों की इस पुस्तक की कीमत मामूली रखी गयी है, ताकि आम जन मानस को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुस्तक के लेखन में पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक, पर्यायविद् प्रो. अजय रावत, समाजसेवी गंगा प्रसाद साह, शिक्षाविद् नवीन चंद्र साह व महेश गुरुरानी आदि ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. रितेश साह ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, विधायक सरिता आर्या, पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, राजीव लोचन साह, अनूप साह आदि मौजूद थे।