फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nephew stabbed aunt in the stomach in haldwani

चाकूबाज भांजा: बेटे से मिलने जा रही मामी पर जानलेवा हमला, बचाने आए तीन बेटे हुए जख्मी; पढ़ें पूरा मामला

Tue, 14 May 2024 07:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 May 2024 07:25 PM IST
सार

हल्द्वानी में बेटे से मिलने जा रही एक महिला पर उसके सगे भांजे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां को बचाने आए महिला के तीन बेटे भी हाथ में चाकू लगने से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Nephew stabbed aunt in the stomach in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेटे से मिलने जा रही एक महिला पर उसके सगे भांजे ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में मां को बचाने आए महिला के तीन बेटे भी हाथ में चाकू लगने से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला को बेस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। उधर तीनों बेटों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मलिक का बगीचा क्षेत्र में रहने वाले नजाकत अली ने बताया कि उनका बड़ा बेटा फिरासत इंदिरागनर गेट के पास रहता है। तीन बेटे गुजरात में नौकरी करते हैं। गुजरात से तीनों बेटे सोमवार को घर पहुंचे थे। उनका कहना है कि फिरासत 17 मई को हज यात्रा पर जा रहा है।

विज्ञापन

ये पढ़ें- TOP NEWS: उत्तराखंड में काल बनकर आया मंगलवार.. तो कहीं हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर घमासान, पढ़ें कुमाऊं की बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उनकी पत्नी अमीर जहां गुजरात से आए तीनों बेटों रिफायत, दानिश व मोनिश के साथ बड़े बेटे के घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उनके भांजे ने चाकू से पत्नी के पेट पर वार कर दिया। बेटे मां को बचाने के लिए दौड़े इस पर हमलावर ने उनके हाथों पर भी चाकू मार दिया। जिसमें चारों घायल हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

नजाकत के अनुसार उनके बेटे की इंदिरानगर में इलेक्ट्रिक शाप है। जिसे उसने अब किराए पर दे दिया है। इसी दुकान के बगल में भांजे की दुकान भी है। उसकी दुकान में ग्राहक कम जाते हैं। इसलिए वह रंजिश रखता है और कई बार दुकान बंद करने की धमकी दे चुका है। एक साल पहले आरोपी ने उनके ऊपर भी लाठी डंडों से हमला किया था। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed