फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kumaon Top News: Uttarakhand top news

TOP NEWS: उत्तराखंड में काल बनकर आया मंगलवार.. तो कहीं हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर घमासान, पढ़ें कुमाऊं की बड़ी खबरें

Tue, 14 May 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 14 May 2024 05:00 PM IST
सार

Kumaon Top News: पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने हाईकोर्ट को लेकर सीएम पुष्कर धामी को पत्र लिखा है। जिसमें भगत सिंह कोश्यारी ने बिंदुवार अपनी राय रख सीएम धामी को अवगत कराया है। हल्द्वानी में कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। यहां पढ़ें सभी खबरें...

विज्ञापन
Kumaon Top News: Uttarakhand top news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- कुमाऊं में हाईकोर्ट ही एकमात्र बड़ा संस्थान बचा हुआ है, उसे भी यहां से ले जाने की कोशिश की जा रही है, जबकि राज्य गठन के समय स्पष्ट था कि गढ़वाल में राजधानी रहेगी तो कुमाऊं में हाईकोर्ट। अब इस मामले को लेकर कुमाऊं में विरोध होने लगा है। वहीं, अब पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पत्र लिखा है। जिसमें भगत सिंह कोश्यारी ने बिंदुवार अपनी राय रख सीएम धामी को अवगत कराया है। 
विज्ञापन

Uttarakhand: 'मैं कानून का विद्यार्थी नहीं हूं लेकिन...हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर पूर्व सीएम कोश्यारी का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

 

2- मुनस्यारी के फाफा गांव निवासी एक व्यक्ति की भेड़-बकरी चराने के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें फूंगागेर के जंगल से डोली बनाकर फाफा गांव पहुंचाया गया। यहां से उन्हें वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
भेड़-बकरी चराने गए ग्रामीण की तबीयत बिगड़ी: डंडों की डोली बनाकर घर तक लाए लोग...फिर ऐसे पहुंचाया अस्पताल
 

3- बागेश्वर के कांडा के नाघर माजिला के पास मंगलवार को तेंदुआ घायलावस्था में पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश में जुट गई है। तेंदुआ पहले रास्ते में पड़ा था, लोगों की आवाजाही बढ़ने पर पास में स्थित कलमठ में घुस गया। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के लिए अल्मोड़ा से टीम बुलाई गई है। घायल तेंदुआ तड़प रहा है।
 Bageshwar: कांडा में घायल अवस्था में पड़ा मिला तेंदुआ, सहमे लोग; रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग की टीम
 
विज्ञापन

4- हल्द्वानी कार्यालय में चाय लेकर आने में देरी पर हेड कांस्टेबल ने चाय लेकर गए युवक को इंस्पेक्टर और दरोगा के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए। अब अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
Haldwani: हेड कांस्टेबल ने चाय देने में देरी पर युवक को मारा थप्पड़, यह देख सभी हैरान; जानें फिर क्या हुआ
 

5- हल्द्वानी में सोमवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोग गाड़ी से दूर जाकर गिरे। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने इलाज के दौरान एसटीएच में दम तोड़ दिया।
Haldwani: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, उछलकर कुछ दूर जाकर गिरे युवक; अल्मोड़ा निवासी दो की मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed