फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Negi freedom fighter by the name of the college will open in Ramgarh

स्वतंत्रता सेनानी नेगी के नाम से रामगढ़ में खुलेगा कालेज

Sun, 25 Dec 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Negi freedom fighter by the name of the college will open in Ramgarh
स्वतंत्रता सेनानी नेगी के नाम से रामगढ़ में खुलेगा कालेज - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को तल्ला रामगढ़ क्षेत्र में उप तहसील समेत टैगोर टॉप तक 1.20 करोड़ की लागत से बनने वाले सीसी मार्ग का शिलान्यास किया।  उन्होंने 3.64 करोड़ की लागत से निर्मित मल्ला रामगढ़ पंपिंग पेयजल योजना का लोकार्पण किया और  रामगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण सिंह नेगी की स्मृति में महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की।

विज्ञापन


श्रीनारायण स्वामी राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के बाद जनसभा में सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  शिवनारायण सिंह नेगी के सहकारिता के क्षेत्र में दिए गए योगदान को ध्यान में रखते हुए रामगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से डिग्री कॉलेज स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ओर से विकास के लिए लागू की जा रही योजनाओं का जिक्र किया और कवि गुरू रविंद्र नाथ टैगोर और महादेवी वर्मा के रामगढ़ से जुड़ाव को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने सीएम का स्वागत कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं बताईं और समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक और संसदीय सचिव सरिता आर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, नैनीताल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, राम सिंह कैड़ा, ब्लाक प्रमुख आनंद आर्य, ब्लॉक प्रमुख अंजू नयाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, डॉ. हरीश बिष्ट, कृपाल सिंह मेहरा, डॉ. महेंद्र पाल, जया बिष्ट, पुष्कर सिंह मेहरा, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed