फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Neeraj became president and Deepak as general secretary

नीरज अध्यक्ष व दीपक बने महासचिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
Neeraj became president and Deepak as general secretary
नैनीताल के जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में विजयी प्रत्याशी एक साथ खुशी मनाते हुए। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। चुनाव में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नीरज साह और महासचिव पद दीपक रूबाली ने विजय हासिल की। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरुण चंद्रा और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कांडपाल ने बाजी मारी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार और अधिवक्ताओं के हित में काम करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जिला बार के सात पदों के लिए शुरू हुई मतदाता प्रक्रिया दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रही। मतगणना पूरी होने के बाद शाम छह बजे मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुल 326 अधिवक्ताओं में से 255 ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर विजयी रहे नीरज साह को 105 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे ओमकार गोस्वामी को 88 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी पद की प्रत्याशी मंजू कोटलिया को मात्र 54 वोट प्राप्त हुए। सचिव पद पर दीपक रूबाली जीते। उन्हें 125 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भानु प्रताप सिंह मौनी को 119 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीते तरुण चंद्रा को 145 वोट मिले, जबकि स्वाति परिहार को 96 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद मनीष कांडपाल ने मोहम्मद खुर्शीद को हराया। मनीष को 150 और मोहम्मद खुर्शीद को 94 वोट प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज साह, सचिव दीपक रूबाली और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि वह बार और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला, उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य और पर्यवेक्षक प्रभात कुमार चौधरी, सहायक चुनाव अधिकारी बीके सांगुड़ी, प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश चंद्र, शिवांशु जोशी और कार्यालय सहायक गौतम कुमार ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय, किरन, उमेश और मेघा निर्विरोध निर्वाचित
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के तीन पदों पर चार पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी चंदोला ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय सुयाल, संयुक्त सचिव के दो पदों पर किरन आर्य व उमेश कांडपाल और ऑडिटर के पद पर मेघा उप्रेती सुयाल निर्विरोध चुने गए। इन पदों पर किसी अन्य दावेदार ने नामांकन नहीं कराया था।

इन्होंने जताई खुशी
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है। अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा, भुवन चंद्र जोशी, ज्योती प्रकाश, राजेंद्र परगाई, दयाकिशन पोखरिया ने उम्मीद जताई है कि नवगठित कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हित में काम करेगी। वहीं, मां नयना देवी व्यापार मंडल नैनीताल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने नीरज साह समेत अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed