फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Navneet Rana of Haldwani became the President of the District Red Cross Committee

हल्द्वानी के नवनीत राणा बने जिला रेडक्रॉस समिति के अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 03:09 AM IST
विज्ञापन
Navneet Rana of Haldwani became the President of the District Red Cross Committee
नैनीताल। जिला रेडक्रॉस समिति के लिए पहली बार हुए चुनाव में भारी गहमागहमी के बीच दस सदस्यीय कार्यकारिणी ने हल्द्वानी निवासी नवनीत सिंह राणा को अध्यक्ष चुन लिया। गोविंद सिंह किरौला उपाध्यक्ष, गौरव जोशी राज्य प्रतिनिधि, कार्तिक हर्बोला कोषाध्यक्ष और एनके कांडपाल सचिव चुने गए।
विज्ञापन

राज्य अतिथि गृह के शैले हॉल में एडीएम अशोक जोशी व एसडीएम प्रतीक जैन की देखरेख में दस सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में 20 उम्मीदवार मैदान में रहे। इसमें मनोज जोशी को 131, सरस्वती खेतवाल को 121, नवनीत सिंह को 110, एनके कांडपाल, कार्कित हर्बोला को 105-105, गौरव जोशी को 102, गोविंद सिंह किरौला व रवि शंकर जोशी को 101- 101, अशोक सिंह को 99 और कमल सुयाल 93 वोट प्राप्त कर कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। मोहित साह को 53, खष्टी बिष्ट को 52, कल्पना बोरा को 46, मुन्नी तिवारी को 42, मदन सिंह मेहरा को 40, मंजू कोटलिया को 36, गीता पांडे को 34, विनोद कुमार शुक्ला को 29, शाकिर हुसैन को 18 और श्याम धनिक को मात्र नौ वोटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

तत्पश्चात अध्यक्ष पद के लिए दस सदस्यीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से नवनीत सिंह राणा को जिला रेडक्रॉस समिति का अध्यक्ष चुन लिया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मनोज जोशी को दो, डॉ. सरस्वती खेतवाल एक, गोविंद सिंह किरौला को सात वोट मिले। गोविंद सिंह किरौला को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। राज्य प्रतिनिधि के लिए गौरव जोशी को आठ और एनके कांडपाल को दो वोट मिले। जोशी को राज्य प्रतिनिधि चुना गया। कोषाध्यक्ष और सचिव पद पर कार्तिक हर्बोला और एनके कांडपाल दावेदार थे। दोनों को सर्वसम्मति से इन पदों के लिए चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एक्जिक्यूटिव मेंबर के रूप में अशोक सिंह, कमल सुयाल, डॉ.सरस्वती खेतवाल, वित्त कमेटी के लिए कमल सुयाल और अशोक सिंह, आपदा प्रबंधन समिति के लिए अशोक सिंह, स्वास्थ्य समिति के लिए सरस्वती खेतवाल व रेडक्रॉस उपसमिति के लिए कार्तिक हर्बोला चुने गए। देर शाम सभी पदाधिकारियों को एडीएम अशोक जोशी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचन अधिकारी एडीएम अशोक जोशी ने बताया कि समिति के कुल 1128 मतदाताओं में से 157 सदस्यों ने वोट डाले, जबकि तीन मत अवैध मिले। चुनाव संपन्न कराने में एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत, हरीश शर्मा, संजय वर्मा, गीता आर्या, चंदन जोशी आदि ने सहयोग किया। संचालन नवीन पांडे ने किया।

पूर्व सदस्यों ने किया हंगामा
नैनीताल। जिला रेडक्रॉस समिति के लिए हुए चुनाव की शुरुआत में ही समिति के पूर्व सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कुछ देर के लिए हंगामा किया। उनका कहना था कि मतदान का अधिकार केवल उन सदस्यों को दिया जाना चाहिए, जो पूर्व के वर्षों से सदस्य हैं। हाल के दिनों में बनाए गए सदस्यों को मतदान का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। इसे लेकर उन्होंने कुछ देर हंगामा किया। इस पर वहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को मंच से नीचे उतार दिया। इसके बाद हंगामा कर रहे लोग सभागार से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed