फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Narayan has not subsided in the city to come debris

नारायण नगर क्षेत्र में थम नहीं रहा है मलबा आना

Sat, 11 Jun 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sat, 11 Jun 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Narayan has not subsided in the city to come debris
घर में घु‌सा पानी - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। शुक्रवार रात दो बजे तेज बारिश के कहर से नारायण नगर क्षेत्रवासी दहशत में पड़ गए। बारिश इतनी तेज थी कि दोबारा से कैमल्स बैक के नाले से पत्थर और मलबा आना शुरू हो गया। रातभर ग्रामीण एक दूसरे की मदद के लिए खड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जब बारिश की तेज आवाज सुनाई दी तो बोल्डर व मलबा के साथ-साथ बारिश का पानी तेज रफ्तार से घरों में धुसने लगा। जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को तहसीलदार नंद राम, पालिका के जेई ईश्वर सिंह  रौतेला व पटवारी अमित साह ने क्षेत्र में पहुंचकर पीडित परिवारों से जानकारी व मलबे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



पुनर्वास की व्यवस्था करे जिला प्रशासन
नैनीताल। पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि क्षेत्र के लोग बारिश के दौरान असुरक्षित हैं। जिला प्रशासन को इनके पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
.........

रतन काटेज क्षेत्र के घरों में घुसा मलबा व पानी

नैनीताल। रतन काटेज क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज बारिश से घरों में मलबा व पानी घुस गया। जिसकी वजह से रात भर क्षेत्र में अफरातफरी का महौल रहा। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि पालिका ने सीसी मार्ग तो बनवा दिया, लेकिन पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। उन्होंने पालिका से दीवार और नाला बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


कुंती देवी व ख्याली राम ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजे परिवार के साथ सो रहे थे तो अचानक बारिश का बहाव तेज होने के कारण उनकी छत से किचन, बैडरूम पानी से भर गया। उन्होंने जल्दी से अपने नाती पोतो ईशिता, चिराग और गरिमा को उठाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने घर में घुसे पानी को निकाला और रात भर जागकर बाल्टी से पानी फेंका। चंद्रा कफलिया ने बताया कि वह किराये के मकान में रहती हैं। आए दिन बारिश में मलबा व पानी उनके घर में घुस जाता है। मुखर्जी निर्माण और नाथू राम ने बताया कि नाले के ब्रांच में जल संस्थान ने सीवर और पेयजल लाइन बिछाई है। जब बारिश के दौरान मलबा नाले में आता है तो पाइप लाइन में अटक कर ओवर फ्लो होता है। उन्होंने शीघ्र जलसंस्थान से सीवर व पेयजल लाइन हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed