{"_id":"688930d266ba7fa9aa0a97b1","slug":"nainitals-saadat-wins-mr-north-india-2025-title-nainital-news-c-238-1-ntl1005-117048-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल के सादात को मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2025 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल के सादात को मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2025 का खिताब
Wed, 30 Jul 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। स्थानीय निवासी सादात मलिक ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2025 का खिताब जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लखनऊ में हुए अवध फैशन वीक-2025 में उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल ने खिताब से सम्मानित किया। मल्लीताल निवासी सादात ने प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ एवं सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई की है। मॉडलिंग व फिल्म लाइन में सफल होने की कोशिश कर रहे सादात ''''ब्लर'''' फिल्म में तापसी पन्नू तथा अभिषेक बच्चन के साथ ''''ब्रीथ इन टू द शेडो'''' फिल्म में कार्य कर चुके हैं। उनकी बहन हमीरा न्यूज एंकर हैं। पिता बॉबी मलिक, माता रक्षंदा समेत परिजनों एवं अन्य ने सादात की उपलब्धि पर खुश हैं।
विज्ञापन