फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News Youth caught with fake notes who came from Muzaffarnagar Dubai currency was also found

Nainital: मुजफ्फरनगर से नैनीताल घूमने आए युवक को नकली नोट के साथ धरा, दुबई की करेंसी भी मिली, तीन फरार

Tue, 06 Aug 2024 05:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2024 05:08 PM IST
सार

Nainital News: युवक तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। एक दुकान से जैसे ही सामान खरीदकर वह आगे निकले तो दुकान संचालक ने नकली नोट पहचान लिया और युवक को पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Nainital News Youth caught with fake notes who came from Muzaffarnagar Dubai currency was also found
नकली नोट के साथ पकड़े युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर से नैनीताल घूमने आए युवक को कारोबारियों ने नकली नोट के साथ पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने के बाद उसके पास नकली भारतीय मुद्रा व दुबई की करेंसी मिली है। युवक के अन्य तीन फरार साथियों को पुलिस खोज रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर से अकील बालियान(27) अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद चारों मल्लीताल बाजार में घूमने चले गए। इस दौरान चारों ने बाजार की दुकानों से खरीददारी की, लेकिन एक दुकान में सामान खरीदने के बाद जैसे ही चारों दुकान से आगे निकले तो दुकान संचालक ने नकली नोट पहचान लिया।
विज्ञापन


दुकानदार ने युवकों का पीछा कर अकील को पकड़ लिया। जिसके बाद दुकानदार युवक को कोतवाली ले आया। दुकानदार को युवक को पकड़ता देख साथी तीन युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: सेलाकुई में खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिरा छह साल का बच्चा, माैत से परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास दुबई की करेंसी व भारत की करेंसी पाई गई। पुलिस ने बैंक में नोट की जांच कराई तो नोट नकली पाए गए। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ घूमने के लिए आया था। रास्ते में उसके साथी ने उसको नकली नोट दिए। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि गांव बालियान नियर चांद मस्जिद, मुजफ्फरनगर उत्तरप्रदेश निवासी अकील बालियान को गिरफ्तार कर सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य तीन युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed