फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Six year old Child died after falling into a septic tank in Selaqui

Dehradun: सेलाकुई में खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिरा छह साल का बच्चा, माैत से परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 06 Aug 2024 02:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Aug 2024 02:29 PM IST
सार

Dehradun News: महिला बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में काम करने गई थी।  बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते- खेलते टैंक में गिर गया। 

विज्ञापन
Dehradun News Six year old Child died after falling into a septic tank in Selaqui
टैंक में गिरने से छह साल के मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र की शिवनगर बस्ती में एक छह साल का बच्चा खेलते हुए बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक में गिर गया। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों ने बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिवनगर बस्ती निवासी एक महिला घरों में सफाई का कार्य करती है। मंगलवार दोपहर महिला अपने छह साल के बच्चे को लेकर एक बिल्डिंग में सफाई का काम करने आई थी। महिला सफाई कर रही थी और बच्चा खेल रहा था। बिल्डिंग के सेप्टिक टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। बच्चा खेलते- खेलते टैंक में गिर गया। 
विज्ञापन


Haridwar: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, चपेट में आया आवासीय भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को खोजते हुए उसकी मां सेप्टिक टैंक तक पहुंची। बच्चे को सेप्टिक टैंक के भीतर देख वह जोर-जोर से चिल्लाते हुए रोने लगी। चिल्लाने और रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को मौके पर बुलवाया गया। कर्मचारियों ने बेहोशी की हालत में बच्चे को टैंक से बाहर निकाला।

महिला और उनका पड़ोसी बच्चे को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान शिवनगर निवासी मोहम्मद साहिब पुत्र मजीद के रूप में हुई है। बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।  पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed