फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News Leopard trapped in cage set up by forest department in Sylheti sent it to Rani Bagh Center

Nainital: सिलौटी में वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंसा तेंदुआ, विशेषज्ञों ने रेस्क्यू कर रानीबाग सेंटर भेजा

Tue, 03 Dec 2024 06:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2024 06:33 PM IST
सार

विभाग की ओर से सिलौटी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से दस सोलर लाइटें दी गई हैं। साथ ही विभाग की ओर से अन्य जगहों पर ट्रैप कैमरे, पिंजरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Nainital News Leopard trapped in cage set up by forest department in Sylheti sent it to Rani Bagh Center
पिंजरे में फंसा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकुचियाताल क्षेत्र के सिलौटी में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में मंगलवार को एक तेंदुआ फंसा हुआ मिला। तेंदुए के फंसे होने पर वन कर्मियों और विशेषज्ञों ने उसे रेस्क्यू कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है की 25 नवंबर को लीला देवी को मारने वाला यही तेंदुआ था। विभाग की ओर से तेंदुए के सैंपल जांच के लिए देहरादून भेज दिए हैं। वहीं पूर्व में भेजी गई सैंपल रिपोर्ट नहीं आ पाई है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से सिलौटी और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से दस सोलर लाइटें दी गई हैं। साथ ही विभाग की ओर से अन्य जगहों पर ट्रैप कैमरे, पिंजरे लगाए गए हैं और वन कर्मियों की टीम रात भर गश्त कर रही है। साथ ही लोगों के जंगल जाने पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


Uttarakhand News: धामों की धारण क्षमता पता लगाने के लिए अध्ययन शुरू, डब्ल्यूआईआई को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा हुआ था। तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों की ओर से लगातार गश्त जारी है। विभाग की ओर से सोलर लाइट भी बांटी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed