फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital News: husband left the wife 20 years ago now both want to be together

Nainital: पति ने करीब 20 साल पहले छोड़ दिया था पत्नी को, अब दोनों चाहते हैं साथ, मगर बच्चों को यह मंजूर नहीं

Fri, 11 Apr 2025 12:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 11 Apr 2025 12:38 PM IST
सार

अल्मोड़ा के एक व्यक्ति की शादी 25 वर्ष पहले हुई थी। इस बीच दंपती को बेटा और बेटी हुए। 20 साल पहले एक दूसरे से अलग हो गए। तय हुआ कि बच्चे पिता के साथ रहेंगे। अब बच्चों के माता-पिता ने साथ रहने का मन बनाया तो बच्चों ने मां के साथ रहने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Nainital News: husband left the wife 20 years ago now both want to be together
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रिश्तों की यह अजीब डोर है। वक्त गुजरने के साथ इसकी एक गांठ तो खुल चुकी है, मगर दूसरी डोर न जाने कितना वक्त ले, यह वक्त के ही हाथ है। कहानी दो बच्चों और उनके ऐसे मां-बाप की है जो आज से 20 साल पहले एक दूसरे से अलग हो गए। तय हुआ कि बच्चे पिता के साथ रहेंगे। वक्त निकलता गया और बच्चे भी बड़े होते गए। इधर उम्र बढ़ने के साथ बच्चों के माता-पिता जीवन की परेशानियों के बीच एक दूसरे के करीब आए, मगर पिता के साथ रह रहे बच्चों से मां अब तक बहुत दूर जा चुकी थी। अब जब बच्चों के माता-पिता ने तय किया वह साथ रहना चाहते हैं तो बच्चों ने साफ कह दिया कि उन्हें पिता का दुलार तो चाहिए मगर मां का साया भी नहीं...।

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के एक व्यक्ति की शादी करीब 25 वर्ष पहले हुई थी। इस बीच दंपती को बेटा और बेटी हुए। शादी के करीब पांच साल बाद पति को पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा। बात-बात पर तानों से तंग आकर पत्नी अपने मायके चली गई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने केस दाखिल कर दिया। करीब 20 वर्षों तक दोनों में अलगाव रहा। पत्नी-पत्नी उम्र का 40 का पड़ाव पार कर चुके हैं। दोनों ने तय किया कि वह बीती बातों को भुलाते हुए अब साथ रहेंगे। अब दंपति के स्नातक कर रहे बेटा-बेटी मां को अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हैं। इतना नहीं वह मां को अपने आसपास भी कहीं नहीं रहने देना चाहते हैं।

विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण पहुंचा मामला
मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा तो यहां से दंपती को काउंसलिंग के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के काउंसलिंग सेंटर भेज दिया गया। मनोचिकित्सक राखी माधवा के अनुसार दो बार काउंसलिंग में पत्नी-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन अब बच्चे उनके रिश्ते में बाधा बन गए हैं। बच्चों का कहना है कि वे पिता के साथ तो रह लेंगे, लेकिन मां को साथ नहीं रखेंगे। इतना ही नहीं बच्चे यह भी नहीं चाहते कि उनकी मां उनके आसपास भी कहीं रहे। काउंसलिंग में पता चला कि दोनों बच्चे स्नातक कर रहे हैं और बालिग भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामला काउंसलिंग सेंटर भेजा गया है। यहां पति-पत्नी की काउंसलिंग की जा रही है। प्रयास है कि दंपती के रिश्ते फिर से जुड़ जाएं। -प्रदीप मणि त्रिपाठी, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed