फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital news: Dead body of 10 year old girl found hanging in haldwani

Uttarakhand: फंदे से लटका मिला 10 साल की बच्ची का शव, हत्या या आत्महत्या! जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Dec 2023 12:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:51 PM IST
सार

दस साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला। शुक्रवार को पिता रोजाना की तरह मजदूरी करने गया हुआ था और किशोरी की मां निजी काम से बाजार गईं हुई थी, इस दौरान किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर पर ही थी।

विज्ञापन
Nainital news: Dead body of 10 year old girl found hanging in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के तल्लीताल क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन


नेपाली मूल की किशोरी (10) अपने परिवार के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहती थी। शुक्रवार सुबह पिता रोजाना की तरह मजदूरी करने चले गए और किशोरी की मां भी निजी काम से बाजार चली गईं। इस दौरन किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर पर ही थी। दोपहर एक बजे पिता को घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


पिता ने अपनी छोटी बेटी को खिड़की से अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। देखा कि दस साल की बेटी फंदे पर मूर्छित अवस्था में पड़ी है। पिता ने बेटी को फंदे से उतारकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉ. आरुसी गुप्ता ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कौन होता है हाईकोर्ट...वायरल हो रहा वीडियो, उत्तराखंड के इस मंत्री ने पार कर दी सारी हदें

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि किशाेरी के फंदे पर लटकने की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल मामले में किशोरी के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed