फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Family members create ruckus in Aditya Tamta death case in haldwani uttarakhand

आदित्य टम्टा मौत मामले में परिजनों का हंगामा: दो पर हत्या का आरोप, बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे माता-पिता

Tue, 15 Sep 2026 02:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 15 Sep 2026 02:43 PM IST
सार

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर निवासी आदित्य टम्टा की मौत के मामले में परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही काठगोदाम पुलिस पर जांच, कार्रवाई न करने और लिखित शिकायत न लेने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Family members create ruckus in Aditya Tamta death case in haldwani uttarakhand
Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क

विस्तार

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर निवासी आदित्य टम्टा की मौत के मामले में परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं काठगोदाम पुलिस पर जांच व कार्रवाई न करने और लिखित शिकायत भी न लेने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर युवक के माता-पिता के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे। 

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि उनका बेटा आदित्य पांच सितंबर की सुबह घर से जिम जाने के लिए निकला था। इसके बाद 11 बजे तक घर नहीं लौटा तब कॉल की लेकिन मोबाइल ऑफ था। कुछ घंटे बाद युवक का शव बरामद हुआ। आरोप है कि दो युवक उसे अपने साथ भूजियाघाट ले गए और हत्या कर नदी में फेंक दिया। बताया कि जब उन्होंने पुलिस से शिकायत की तब उनकी शिकायत नहीं ली गई। परिजन मंगलवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन पहुंचे। यहां एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने उनसे बात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी को जांच सौंपी गई है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed