फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Video of alleged forest minister making indecent remarks on court while talking to MLA goes viral in nainital

Uttarakhand: कौन होता है हाईकोर्ट...वायरल हो रहा वीडियो, उत्तराखंड के इस मंत्री ने पार कर दी सारी हदें

Sat, 30 Dec 2023 12:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

उत्तराखंड हाईकोर्ट पर वन मंत्री सुबोध उनियाल की अभद्र टिप्पणी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वन मंत्री ने वीडियो में अपनी आवाज से इनकार किया है। अमर उजाला भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
Video of alleged forest minister making indecent remarks on court while talking to MLA goes viral in nainital
उत्तराखंड नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक और कथित रूप से प्रदेश के वन मंत्री बताए जा रहे व्यक्ति के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें न्यायालय पर अमर्यादित टिप्पणी की जा रही है। वन मंत्री ने वीडियो में अपनी आवाज से इनकार किया है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो भीमताल क्षेत्र में बाघ के हमले में तीसरी मौत के बाद का बताया जा रहा है। इसमें नाराज लोगों से घिरे विधायक राम सिंह कैड़ा फोन का स्पीकर खोलकर सामने वाले से हालात का जिक्र कर रहे हैं। डीएफओ, विभागीय कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मंत्री से बाघ को आदमखोर घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान कोर्ट के स्वत: संज्ञान में लेने का जिक्र आता है। फोन पर दूसरी ओर बताए जा रहे वन मंत्री सुबोध उनियाल कथित रूप से कोर्ट, याचिकाकर्ता पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand Weather: नए साल पर बिगड़ेगा मौसम, उत्तराखंड में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान पीआईएल दाखिल करने वाले को पकड़ने की बात भी विधायक से कहने की आवाज आ रही है। मंत्री ने इस वायरल वीडियो को फेक बताया है और अमर उजाला भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

 

‘मंत्री से फोन पर की बात’
मंत्री से रात में फोन पर बात हुई थी, अमर्यादित शब्द बाघ-तेंदुए के लिए। लोगों को आडियो बनाने की राजनीति करने के बजाय सहयोग करना चाहिए। - राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल

‘मेरी आवाज नहीं ’
वीडियो में मेरी आवाज नहीं है। मैं न्यायालय का काफी सम्मान करता हूं। ऐसे में सवाल ही नहीं उठता है कि मैं ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करूंगा। - सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed