{"_id":"67f2e365cdc9dd66de093139","slug":"nainital-literature-festival-will-start-with-kumaoni-holi-haldwani-news-c-8-1-hld1044-540702-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला चालक से छेड़खानी, पीड़िता बोली माफीनामा नहीं गरीबों की मदद के लिए चेक चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला चालक से छेड़खानी, पीड़िता बोली माफीनामा नहीं गरीबों की मदद के लिए चेक चाहिए
Mon, 07 Apr 2025 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन के बाहर टैक्सी में सवारी भरने के दौरान महिला चालक से छेड़खानी कर दी गई। थाने में माफीनामे की जगह महिला चालक ने 21000 रुपये का चेक मांगा। कहा कि यह पैसा गरीबों को दान करूंगी। हालांकि आरोपी ने पैसा नहीं दिया और शाम को उसका चालान कर दिया गया।
रोडवेज स्टेशन के पास रविवार को कई टैक्सी चालक अल्मोड़ा की सवारियों के लिए खड़े थे। मौके पर अल्मोड़ा की एक महिला टैक्सी चालक भी थी। इस दौरान हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक का महिला चालक से विवाद हो गया। महिला चालक ने आरोप लगाया कि पुरुष चालक उसके साथ द्विअर्थी भाषा में बात की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुरुष चालक को पकड़ा और कोतवाली ले आई। वहां उसने महिला चालक से माफी मांगने की बात कही। माफी की बात पर महिला चालक तैयार नहीं हुई। कहा कि दंड स्वरूप उसे 21 हजार रुपये का चेक मुझे देना होगा। यह पैसा वह किसी अनाथ आश्रम को दान करेगी। हालांकि पुरुष चालक ने पैसे देने में असमर्थता जताई। शाम को पुलिस ने चालक संजय का चालान कर दिया।