फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital, Bhimtal and Ramgarh burnt effigies of Dan Singh

नैनीताल, भीमताल और रामगढ़ में फूंके दान सिंह के पुतले

Sat, 11 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Sat, 11 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nainital, Bhimtal and Ramgarh burnt effigies of Dan Singh
पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला
 जिले के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को भाजपाइयों ने भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले फूंके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भंडारी ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों और पार्टी के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


नैनीताल में पंत पार्क में एकत्रित भाजपाइयों ने भंडारी के विधानसभा से त्यागपत्र देने की निंदा की और नारेबाजी करते हुए भंडारी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में मनोज जोशी, दया किशन पोखरिया, भानु पंत, किशन पांडे, जगमोहन बिष्ट, प्रदीप भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भीमताल स्थित मल्लीताल तिराहे पर पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने भंडारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पूतला फूंका। इस मौके पर जिला महामंत्री भावना मेहरा, चेयरमैन राजेश नेगी, जिला मीडिया प्रभारी राहुल जोशी, भावना मेहरा, पंकज जोशी, शरद पांडे, रविंद्र कर्नाटक, जितेंद्र चनौतिया, चतुर बोरा, बीना आर्या, कमला आर्या, गीता पांडे, रजनी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं ने मल्ला रामगढ़ में दान सिंह भंडारी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, कुंदन चिलवाल, गोपाल ढैला, भुवन लाल साह, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी, पूर्व प्रमुख लाखन नेगी, हेमंत सिंह व उम्मेद सिंह आदि शामिल थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed