फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital and Kaladhungi road in Haldwani is jammed by city vehicles only

Nainital News: नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर शहर के वाहनों से ही लगता है जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nainital and Kaladhungi road in Haldwani is jammed by city vehicles only
हल्द्वानी। नैनीताल और कालाढूंगी रोड पर बाहरी वाहनों से जाम नहीं लगता, बल्कि स्थानीय वाहनों के कारण ही लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। होलटेक की ओर से कराए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, नैनीताल रोड पर एक घंटे के पीक समय पर 3718 वाहन एक तरफ को जाते हैं और दूसरी तरफ से 2925 वाहन आते हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पर्यटक शहर में घुसना नहीं चाहते हैं। उनके वाहन गौलाबाइपास से होकर गुजरते हैं।

यहां हुआ सर्वे -
- कालाढूंगी रोड चौराहा
- अग्रसेन चौराहा
- मंडी बाइपास तिराहा
- देवलचौड़ चौराहा
- मुखानी चौराहा
- कुसुमखेड़ा चौराहा
- लालडांठ तिराहा
-तिकोनिया चौराहा

व्यततम समय (दिन में 12 बजे से एक बजे तक) में यहां इतना है ट्रैफिक
- तिकोनिया चौराहे पर 4694 वाहन
- कालाढूंगी चौराहे पर 3718 वाहन
- मुखानी चौराहे पर 6452 वाहन
- लालठांठ तिराहा में 6518 वाहन
- कुसुमखेड़ा चौराहा पर 4282 वाहन
- अग्रसेन चौराहा में 3713 वाहन
- देवलचौड़ चौराहा पर 3883 वाहन
- मंडी तिराहा पर 3840 वाहन

हल्द्वानी में सबसे अधिक हैं दोपहिया वाहन
हल्द्वानी। सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि हल्द्वानी में सबसे अधिक दोपहिया वाहन चलते हैं। इनका प्रतिशत सभी चौराहों पर 50 से 65 प्रतिशत तक है। सबसे कम ट्रक और भारी वाहन चलते हैं। इनका प्रतिशत पांच से भी कम है।
विज्ञापन


सिंधी चौराहे से कालाढूंगी चौराहे तक जाने में लगता है सबसे अधिक समय
हल्द्वानी। सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि हल्द्वानी में सबसे अधिक जाम सिंधी चौराहे से कालाढूंगी चौराहे तक लगता है। यहां वाहनों की औसत स्पीड घटकर छह किलोमीटर प्रति घंटा हो जाती है। इस दूरी को पूरा करने में 2.2 मिनट लगते हैं। इसके बाद जाम कालाढूंगी चौराहे से तिकोनिया के बीच लगता है। यहां वाहनों की स्पीड का औसत 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे पार करने में 4.1 मिनट लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article