{"_id":"6a0b56f5563faf6164013b45","slug":"naini-mount-achievers-and-lake-par-dominate-nainital-news-c-238-1-shld1023-126055-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनी माउंट अचीवर्स और झील पार का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनी माउंट अचीवर्स और झील पार का दबदबा
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल स्थित खेल मैदान में चल रही एनके आर्या स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। सोमवार को नैनी माउंट अचीवर्स और झील पार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
पहला मैच नैनी माउंट अचीवर्स और आरबीएस भोले बॉयज के मध्य हुआ। नैनी माउंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 201 रनों का स्कोर खड़ा किया। नैनी माउंट के कृष्णा ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 96 रन बनाए। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस भोले बॉयज की टीम 38 रनों से हार गई। दूसरा मैच झील पार और बंकर इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए झील पार टीम ने 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंकर इलेवन की टीम विपक्ष के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 97 रनों पर सिमट गई।