फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Naini lake. free. zero scale. given. British. government.

Nainital News: अंग्रेजी हुकूमत के दिए शून्य के पैमाने से नैनीझील आजाद

Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Naini lake. free. zero scale. given. British. government.
नैनीताल। नैनीझील को अंग्रेजों के दिए एक ऐसे शून्य से निजात मिलने जा रही है, जो असल में कभी था ही नहीं। झील को देश आजाद होने के पूरे 78 साल बाद यह आजादी मिल रही है। झील के जलस्तर की गुलामी का यह जीरो अंग्रेजों ने झील की उस निश्चित ऊंचाई के बाद ईजाद किया, जहां पर पानी का स्तर शून्य नहीं था। सिंचाई विभाग ने अब झील का जलस्तर मापने के पैमाने में बदलाव करते हुए असली जलस्तर से साथ बताने का फैसला किया है, जिससे ...झील का जलस्तर शून्य... जैसी कोई बात कहीं न फैले।
विज्ञापन


नैनीझील में कम से कम 77 फीट यानी 23 मीटर पानी रहता है। इसे गेज कहा जाता है। अंग्रेजी हुकूमत ने मौजूदा सतह की इस ऊंचाई यानी 77 फीट को शून्य मानते हुए, इसके बाद पानी की निकासी के लिए नियम तय किए। मॉल रोड निर्माण के लिए झील के किनारे एक किमी. की परिधि में करीब 12 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई। 77 फीट से ऊपर इसी दीवार की ऊंचाई में पानी का जलस्तर मापा जाता है। ब्रिटिश कार्यकाल में 77 फीट पानी के जलस्तर को ही शून्य नामकरण दिया था। जलस्तर इससे नीचे जाने पर उसे माइनस में मापा जाता था। यानी 75 फीट का अर्थ हुआ माइनस टू जलस्तर। अब झील का जलस्तर शून्य (77 फीट) होने पर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से देश भर में इसका गलत संदेश जाता था। इसी को ध्यान में रखकर यह बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर अब झील के पूरे जलस्तर का रिकाॅर्ड रखा जा रहा है। रिकॉर्ड में अब 77 फीट के बाद जितना जलस्तर कम या ज्यादा होगा, वह बताया जाएगा। जैसे कि मंगलवार को झील का जलस्तर गेज से (77 फीट) ऊपर तीन फीट एक इंच था, मतलब झील का जलस्तर 80 फीट एक इंच रहा। अब जलस्तर 77 फीट रहेगा, तो इसे शून्य नहीं 77 फीट ही बताया जाएगा। इसके साथ ही सिंचाई विभाग अब नैनीझील के पूरे जलस्तर का हिसाब रखेगा। -बृजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed