फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   MP's car collides with Escart vehicle uncontrolled

पाले से अनियंत्रित होकर सांसद की कार एस्कार्ट वाहन से टकराई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
MP's car collides with Escart vehicle uncontrolled
MP's car collides with Escart vehicle uncontrolled - फोटो : Ajay Bhatt33.jpg
भीमताल (नैनीताल)। हल्द्वानी से ओखलकांडा जाते समय सांसद अजय भट्ट की कार पद्मपुरी के मटियाल के पास सड़क पर पड़े पाले में अनियंत्रित होकर एस्कार्ट के वाहन से जा टकराई। हादसे में सांसद अजय भट्ट और अन्य कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। इस दौरान सांसद की कार के पीछे से आ रहे दो वाहन भी कार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई। बाद में सांसद अजय भट्ट अन्य वाहन से कार्यक्रम स्थल को रवाना हो गए।
विज्ञापन

सांसद भट्ट बृहस्पतिवार को ओखलकांडा ब्लॉक में मोटर मार्गों का शिलान्यास करने जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह 9.30 बजे जैसे ही सांसद अजय भट्ट की कार मटियाल के पास पहुंची तो वहां सड़क पर पड़े पाले में अनियंत्रित होकर आगे से चल रहे एस्कार्ट के वाहन से जा टकराई। इसके बाद पीछे चल रही दो कारें भी सांसद की कार से जा टकराई। हादसे में कार सवार सांसद अजय भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बाद में सांसद दूसरे वाहन से ओखलकांडा को रवाना हो गए। भीमताल थाने के एसआई आरएस रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सांसद दूसरे वाहन से रवाना हो गए थे और क्षतिग्रस्त वाहन को चालक हल्द्वानी ले जा चुका था। उन्होंने बताया कि सड़क पर पाला पड़ा होने से हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed