{"_id":"67f6dd4d9935e53ff90dfbfc","slug":"mp-bhatt-demanded-train-kathgodam-abu-road-ahmedabad-haldwani-news-c-8-1-hld1029-542325-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सांसद भट्ट ने काठगोदाम से आबू रोड-अहमदाबाद के लिए मांगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सांसद भट्ट ने काठगोदाम से आबू रोड-अहमदाबाद के लिए मांगी ट्रेन
Thu, 10 Apr 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम से आबू रोड-अहमदाबाद सीधे रेल सेवा चलाने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है।
पत्र में भट्ट ने कहा है कि लंबे समय से कुमाऊं क्षेत्र के लोग ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े हैं। संस्था के 25-30 सेवा केंद्र कुमाऊं में संचालित हैं। 3500 से 4000 लोग सालभर माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आते-जाते हैं। काठगोदाम से आबू रोड-अहमदाबाद तक कोई भी सीधी ट्रेन नहीं होने से रानीखेत एक्सप्रेस से जाना पड़ता है जो कि दिल्ली तक जाती है। फिर आश्रम एक्सप्रेस दिल्ली से आबू रोड राजस्थान जाते हैं। कहा है कि स्थानीय लोग काठगोदाम वाया आबू रोड-अहमदाबाद सीधी रेल सेवा शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। यदि काठगोदाम से आबू रोड-अहमदाबाद सीधी रेल का संचालन हो जाए तो कुमाऊं के लोगों को सुविधा होगी। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी विश्व विख्यात ब्रह्माकुमारीज का आसानी से भ्रमण कर सकते हैं। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से उक्त रेल सेवा को चलाने की मांग की है।