{"_id":"5d2254ef8ebc3e6ce8641434","slug":"mouteneer-haldwani-news-hld3480424116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: कागज अधूरे होने पर नहीं दिया ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्वतारोही का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: कागज अधूरे होने पर नहीं दिया ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्वतारोही का शव
Mon, 08 Jul 2019 10:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कागज अधूरे होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई महिला पर्वतारोही का शव रविवार को एंबुलेंस कर्मचारी को नहीं सौंपा गया। मोर्चरी के कर्मचारियों का कहना था कि सोमवार को कागज मिलने पर शव दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही महिला का शव लेने के लिए इंडियन फेनरल सर्विस दिल्ली को आस्ट्रेलियन दूतावास ने अधिकृत किया है। दिल्ली की कंपनी ने हल्द्वानी एंबुलेंस सर्विस के कर्मचारी अरशद खान को मोर्चरी पर शव लेने के लिए भेज दिया। उसने कर्मचारियों और पिथौरागढ़ पुलिस को बताया कि दूतावास ने उसे शव लेकर जाने के लिए अधिकृत किया है। शव को राजपुरा में जलाया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने उससे कागजात मांगा लेकिन अरशद पर्याप्त कागजात मुहैया नहीं करा सका। पिथौरागढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि पर्याप्त कागजात मिलने पर ही शव सुपुर्द किया जाएगा। इस मामले में दिल्ली दूतावास से प्रशासनिक अधिकारियों ने संपर्क किया तो उन्होंने सोमवार को कागजात पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी कारण आस्ट्रेलियन महिला का शव रोका गया।
विज्ञापन
अभी भी दो शवों के बारे में पूछताछ करने के लिए कोई नहीं आया। बता दें कि ब्रटिश दूतावास के अधिकृत करने पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने कल रूपर्ट जेम्स ह्वेलवेल, रिचर्ड जॉन पाइन और जॉन चार्ल्स मैकलम के शव दिल्ली स्थित जान पिंटो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सुपुर्द कराया था।