{"_id":"58a34ced4f1c1bbd72d8440b","slug":"more-than-seven-million-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख से अधिक मतदाताओं के हाथ छह विधानसभाओं का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख से अधिक मतदाताओं के हाथ छह विधानसभाओं का भाग्य
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 15 Feb 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वोटर मित्र दिवस पर रैली निकालते स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की छह विधानसभाओं के लिए आज (बुधवार) को वोटिंग होगी। इन सीटों पर 51 प्रत्याशी मैदान में है। मंगलवार की शाम तक सभी मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
छह विधानसभाओं में 7 लाख 14 हजार 675 वोटर हैं। इसमें सबसे ज्यादा वोटर कालाढूंगी विधानसभा सीट पर हैं। मतदान के लिए 13 फरवरी को दूरस्थ क्षेत्रों के लिए 21 मतदेय पार्टियों को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को शेष 920 मतदेय स्थलों के लिए 982 मतदान पार्टियां रवाना हुईं। 982 मतदान पार्टियों में से 62 मतदान पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। कुछ मतदान केंद्रों पर बिजली की व्यवस्था नहीं है। इसके मद्देनजर सोलर लाइट भी मतदान कर्मियों को दी गई है। उप निर्वाचन अधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
हल्द्वानी। 249 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण मतदान के लिए बैंक एवं केंद्र सरकार की सेवा में तैनात 140 वरिष्ठ अधिकारियों को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। इस दौरान नोडल प्रेक्षक बीएल फिरमाल के अलावा डॉ. अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद थे।
हल्द्वानी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 12 मतदेय स्थलों पर वेब ब्रॉडकास्टिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। लाइव प्रसारण के लिए भीमताल विधानसभा सीट में धानाचूली के पूर्णानंद तिवारी राजकीय इंटर कॉलेज का चयन किया गया है।
इसके अलावा लालकुआं में राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं, शिशु भारतीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गौजाजाली हल्द्वानी को बनाया गया। नैनीताल विधानसभा सीट पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय किंडर गार्डन माल रोड, हल्द्वानी में महिला डिग्री कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बरेली रोड, कालाढूंगी विधानसभा सीट में राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग, हरगोविंद सिंह सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर कुसुमखेड़ा में बनाया गया है। इसी तरह रामनगर विधानसभा सीट पर नगर पालिका परिषद रामनगर-1 और राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुरी-1 का चयन किया गया है।