फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than half a million plants have moved in 11 years

11 साल में लगा चुके डेढ़ लाख से अधिक पौधे

Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

भीमताल (नैनीताल)। मंजिल तक पहुंचने की राह भले ही मुश्किल हो सकती है, लेकिन यदि हौसले बुलंद हैं तो कितनी भी कठिन डगर हो रास्ते खुद ब खुद बनते चले जाते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है विकास खंड के सांगुड़ीगांव निवासी सुनील जोशी ने। सुनील ने विषम परिस्थितियों में भी न केवल अपनी वन पंचायत के जंगल को बचाए रखा, बल्कि लोगों को भी पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


बीते 11 साल में सुनील सांगुड़ीगांव वन पंचायत के अलावा झीलों के किनारे अब तक डेढ़ लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं। यही कारण है कि बीते 17 साल से वह गांव में निर्विरोध वन पंचायत के सरपंच चुने जाते रहे हैं। मल्लीताल क्षेत्र निवासी सुनील जोशी बताते हैं कि वर्ष 2005 में वह सातताल के समीप स्थित पहाड़ी में रहने वाले वनखंडी महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए उनके आश्रम हिडंबा धाम गए थे।
विज्ञापन


तब उन्होंने भक्तों से कहा था कि यदि सच्चा जीवन जीना है तो प्रकृति से प्रेम करो। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करो यदि हो सके तो गौ माता का पालन करो। उनसे प्रेरित होकर सुनील ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए पेड़ लगाने और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल सुनील समय-समय पर चलाए जाने वाले पौधारोपण के अभियान में उन्हें स्थानीय लोगों के अलावा हिमालयन पर्यावरण विकास संस्थान कोसी कटारमल से भी समय समय पर सहयोग मिलता रहा है। सुनील बताते हैं कि उनके गांव की महिलाएं भी पर्यावरण को लेकर बेहद जागरूक हैं। महिलाएं न तो खुद पेड़ काटती हैं और न ही दूसरों को पेड़ काटने देती हैं। यही कारण है कि सांगुड़ी गांव वन पंचायत का जंगल विभिन्न प्रजातियों के पेड़ पौधों और वनस्पतियों से भरा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed