Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Monkey attacks woman in lalkuan

उत्तराखंड: बंदर ने महिला पर किया हमला, संतुलन खोकर छत से आंगन में गिरी; गंभीर हालत में एसटीएच में भर्ती

Tue, 10 Nov 2026 12:34 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Tue, 10 Nov 2026 12:34 PM IST
सार

दीपावली पर झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने गई महिला पर बंदर ने हमला किया, जिससे संतुलन खोकर वह छत से आंगन में गिर गई और गंभीर रूप से घायल होकर एसटीएच हल्द्वानी में भर्ती है।

विज्ञापन
Monkey attacks woman in lalkuan
monkey Attack

विस्तार

दीपावली पर घर पर लगी बिजली की झालर तोड़ रहे बंदर को भगाने पहुंची महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। इससे घबराई महिला सीढ़ियों से नीचे उतरते समय संतुलन खो बैठी और छत से नीचे आंगन में जा गिरी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के एसटीएच ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के बजरी कंपनी निवासी रिंकी देवी (31) दीपावली पर्व पर अपने घर को सजाने में जुटी थी। इसी दौरान देर शाम एक बंदर छत पर आ गया और घर में सजावट के लिए लगाई गई बिजली की झालर को तोड़ने लगा। झालर को नुकसान पहुंचाते देख रिंकी देवी उसे भगाने के लिए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचीं तो बंदर ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं और बचने के प्रयास में सीढ़ियों से नीचे उतरने लगीं। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से सीधे घर के आंगन में जा गिरी। महिला के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी ले गए। जिस घर में दीपावली की खुशियां मनाने के लिए रोशनी और सजावट की जा रही थी, वहां इस हादसे के बाद मातम जैसा माहौल हो गया। त्योहार की तैयारियों के बीच घर की गृहस्वामिनी के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार की खुशियां पलभर में चिंता में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed