फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   molestation of student in haldwani uttarakhand

UK News: छात्रा से छेड़छाड़, पिता के विरोध करने पर किया अपहरण, ट्यूशन जाते वक्त जबरन उठाया; फिर किया ये काम

Mon, 01 Sep 2025 10:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Sep 2025 10:45 AM IST
सार

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक मनचले युवक ने ट्यूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने और बाद में उसके अपहरण का मामला सामने आया है। खबर में पढ़िये पूरी घटना।

विज्ञापन
molestation of student in haldwani uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा से मनचला छेड़छाड़ करता रहा। पिता ने युवक के घर जाकर घटना का विरोध किया तो आरोपी अपने साथी के साथ स्कूटी से सरेशाम छात्रा का अपहरण ले गया। बाद में उसने छात्रा को नैनीताल रोड पर छोड़ा। मामले में पुलिस ने आरोपी पर छेड़छाड़, अपहरण व जान से मारने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

नैनीताल रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। शनिवार शाम वह रोजाना की तरह ट्यूशन जा रही थी। कई दिनों से सुहेल नाम का लड़का उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। बेटी के बताते पर उन्होंने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया।

विज्ञापन

आरोप है कि 30 अगस्त को बेटी ट्यूशन जा रही थी। इसी बीच सुहेल अपने एक साथी साथ आया और जबरदस्ती बेटी का हाथ पकड़कर उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया। परिवार को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की। आरोपी बेटी को स्कूटी से नैनीताल रोड के पास छोड़कर भाग गया। कहा कि आरोपी ने बेटी को यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी सुहेल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed