{"_id":"5c35238d31422c7329dce2d719168a09","slug":"mohan-singh-cremated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन सिंह पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन सिंह पंचतत्व में विलीन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खुमाड़ के नायक और उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी (88) पंचतत्व में विलीन हो गए। सोमवार को स्थानीय शमशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिंता को मुखाग्नि उनके पुत्र आनंद सिंह अधिकारी, भारत सिंह अधिकारी, भूपेंद्र सिंह अधिकारी ने दी।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर 12 बजे स्व. मोहन सिंह का शव राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके आवास हिम्मतपुर ब्लाक से स्थानीय शमशान घाट लाया गया। जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
शव यात्रा में एसडीएम सीएस मर्तोलिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसएसआई चंद्रमोहन रावत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोती सिंह नेगी, पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, डा. निशांत पपनै, हेम भट्ट, गणेश रावत, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, अरविंद्र गुसाईं, ललित पंत, पुष्पेंद्र सिंह, डा. नरेंद्र सिंह, मनवार सिंह, डा. चंदन सिंह रावत, जीवन सिंह रावत, दिलीप सिंह, महेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहन सिंह अधिकारी की शव यात्रा में शामिल होने आये साथी मोती सिंह नेगी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया मोहन सिंह के साथ उन्होंने भी देश आजादी के लिए संघर्ष किया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मोहन सिंह अधिकारी के निधन पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने शोक जताया है।