{"_id":"69ab36f6fda0b71e960a90d4","slug":"mobilization-in-support-of-manoj-joshi-in-dsa-elections-nainital-news-c-238-1-ntl1003-123363-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डीएसए चुनाव में मनोज जोशी के समर्थन में लामबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डीएसए चुनाव में मनोज जोशी के समर्थन में लामबंदी
Sat, 07 Mar 2026 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) की वार्षिक आम सभा और नई कार्यकारिणी के चुनाव आठ मार्च को होंगे। महासचिव पद के लिए इस बार भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज जोशी के नाम की चर्चा तेज है। वर्तमान में मंडी परिषद के सलाहकार जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का करीबी माना जाता है। उनके राजनीतिक प्रभाव के कारण एक बड़ा खेमा उनके खिलाफ लामबंद हो गया है। समर्थकों का कहना है कि उनके प्रभाव से पालिका और जिला क्रीड़ा विभाग के बीच सामंजस्य बढ़ेगा और खेलों के लिए कोष जुटाने में मदद मिलेगी। चुनाव में डीएसए और संबद्ध क्लबों के लगभग 100 सदस्य मतदान करेंगे। आठ मार्च को तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन