फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mnbed to shake off leader

मनभेद दूर करने को मंथन करें बड़े नेता

Wed, 19 Oct 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 19 Oct 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mnbed to shake off leader
यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भले ही विकास की बात हुई हो मगर सियासी तीरों की चोट से भी मंच अछूता नहीं रहा। सिंचाई एवं राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने बिना नाम लिए ही बड़े नेताओं को मनभेद दूर करने के लिए मंथन करने की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन


सिंचाई एवं राजस्व मंत्री मंगलवार को रामलीला ग्राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के जन्मदिन पर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि तिवारी जी शतायु हों और देश, प्रदेश को संरक्षण देते रहें। तिवारी जी से कुछ भी न हासिल कर पाने वाले लोगों को आज भी उनमें विश्वास है।
विज्ञापन


तिवारी ने विकास के नाम पर कभी सियासत नहीं की। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। तिवारी जी सर्वधर्म समभाव का पर्याय हैं। आर्य ने हाल में हुए किसी भी घटनाक्रम का जिक्र तो नहीं किया और न किसी का नाम लिया मगर निशाना खुलकर साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मतभेद हो सकते हैं और मतभेद को बैठकर दूर किया जा सकता है। मनभेद दूर नहीं होते हैं। कहा कि मनभेद कैसे दूर होंगे? इस पर कांग्रेस के बड़े नेताओं एवं बड़े कार्यकर्ताओं को बैठकर मंथन करना चाहिए। माना जा रहा है कि आईएसबीटी के शिलान्यास के बाद उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed