फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missing football player's body found landing in Nainjheel

नैनझील में उतराता मिला लापता फुटबॉल खिलाड़ी का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Missing football player's body found landing in Nainjheel
नैनीताल। नैनीताल के ठंडी सड़क पर गोल्ज्यू मंदिर के पास नैनीझील में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव उतराता मिला। युवक की शिनाख्त कई दिन से लापता मनोरा निवासी कुलदीप आगरी (32 ) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक फुटबॉल खिलाड़ी भी था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने झील में शव होने की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झील से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान लापता युवक कुलदीप आगरी के रूप में हुई। भाई और चाचा ने उसकी शिनाख्त की। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुलदीप दस साल से बीमारी के कारण परेशान था। वह फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। कुछ वर्ष पहले खेल के दौरान उसके सिर में चोट लगी थी। तब से उसे दौरे पड़ते थे। बीते कुछ सालों से हल्द्वानी के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

चार दिन पहले भी चलाया था सर्च अभियान
बता दें कि आठ नवंबर की सुबह पुलिस को ठंडी सड़क पर झील किनारे बेंच में एक बैग व जूते मिले थे। बैग में मौजूद कागज कुलदीप आगरी के थे। तब भी दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने झील में सर्च अभियान चलाया था, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed