फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Missing cat found after spending two and a half million

ढाई लाख खर्च के बाद मिली लापता बिल्ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Missing cat found after spending two and a half million
भूजियाघाट में कपूर दंपति बिल्ली के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
ज्योलीकोट (नैनीताल)। भुजियाघाट के एक रिजॉर्ट से लापता हुई बंगलूरू के पर्यटक की बिल्ली चार माह बाद मिल गई, लेकिन इस पर उनके करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन

बंगलूरू निवासी पर्यटक हर्ष कपूर पिछले वर्ष एक अक्तूबर को अपनी पत्नी भव्या कपूर और दो पालतू बिल्लियों (लियो और कोको) के साथ तीन दिन के लिए नैनीताल घूमने आए थे। इस दौरान वह हल्द्वानी रोड पर भुजियाघाट के समीप सूर्यागांव में बने एक रिजॉर्ट में रुके, जहां कपूर दंपति ने अपनी दोनों बिल्लियों को भी रिजॉर्ट के पार्क में घूमने के लिए छोड़ा, लेकिन इस दौरान एक कुत्ते के डर से एक बिल्ली (लियो) रिजॉर्ट परिसर से जंगल की ओर लापता हो गई। अपनी बिल्लियों से बेहद प्यार करने वाले कपूर दंपति ने छुट्टियां तीन दिन और बढ़ाकर लियो की आसपास के जंगल में काफी तलाश की। साथ ही उन्होंने बिल्ली के ढूंढने वाले या पता बताने वाले को पांच हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की, लेकिन तमाम गांव वालों और रिजॉर्ट के कर्मियों के प्रयास के बावजूद लियो नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

उसके बाद दंपति मायूस होकर 10 अक्तूबर को बंगलूरू लौट गए, लेकिन वहां जाकर भी उनका मन अपनी बिल्ली के लिए बेचैन रहा और वे लगातार रिजॉर्ट से जुड़े लोगों से संपर्क में रहे। इधर 21 जनवरी को किसी ग्रामीण को बिल्ली दिखाई दी। इसकी सूचना कपूर दंपति को दी गई। कपूर दंपति 25 जनवरी को फ्लाइट से यहां पहुंचे। जहां दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें मंगलवार की रात उनकी बिल्ली लियो जंगल से लगे एक खंडहरनुमा मकान में मिल गई। इससे उन्होंने राहत की सांस ली। लियो को पाकर कपूर दंपति गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष कपूर का कहना है कि वैसे तो लियो और कोको सामान्य बिल्लियां हैं, लेकिन दोनों उन्हीं के घर में पैदा हुईं। इस कारण उनका उनसे गहरा पारिवारिक लगाव है। वे जहां भी जाते हैं, बिल्लियों को भी साथ ले जाते हैं। लियो के गायब होने से वे बेहद परेशान थे। रिजॉर्ट के संचालक विकास किरौला ने बताया कि लियो की खोजबीन में फ्लाइट, टैक्सी, होटल आदि पर कपूर दंपति के करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed