{"_id":"6aa2fcfbe6cc40f2480f80d7","slug":"minor-misdeed-in-bhowali-nainital-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: भवाली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज; गर्भवती होने पर पीड़िता की मां ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: भवाली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज; गर्भवती होने पर पीड़िता की मां ने दी तहरीर
Fri, 11 Sep 2026 12:24 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:24 AM IST
सार
भवाली नगर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
नैनीताल जिले के भवाली नगर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और वह अब गर्भवती है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने कहा कि घटना के समय युवक नाबालिग था इसके चलते उसे बाल अभिरक्षा गृह भेजा गया है। साथ ही पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। सीओ रविकांत सेमवाल ने कहा कि मामले की पुलिस की जांच कर रही है।
विज्ञापन