{"_id":"61bf94346ff2bd22af09ffdb","slug":"mining-traders-closed-stone-crushers-lalkuan-news-hld448176062","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन कारोबारियों ने बंद कराए स्टोन क्रशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन कारोबारियों ने बंद कराए स्टोन क्रशर
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने विधायक को दिया ज्ञापन।
- फोटो : LALKUAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दूचौड़/लालकुआं। भाड़ा बढ़ाने और रॉयल्टी की दरें कम करने की मांग को लेकर आंदोलनरत खनन कारोबारियों ने रविवार को क्षेत्र के तमाम स्टोन क्रशरों में घुसकर क्रशरों को बंद कराया। उधर खोले गए हल्दूचौड़ गेट को भी बंद करा दिया गया।
इसके बाद खनन कारोबारी क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मांगों को पूरा करने की अपील की। इस दौरान खनन व्यवसायियों की भाजपा नेताओं से नोकझोंक भी हुई। खनन कारोबारियों के साथ हुई वार्ता में विधायक ने कहा कि वह क्रशर संचालकों से खनन कारोबारियों की वार्ता करा सकते हैं परंतु भाड़ा बढ़ाने के लिए उन पर दबाव नहीं बना सकते। इस पर खनन कारोबारी भड़क गए और हंगामा करने लगे, जिस पर उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हुई।
इस मौके पर खनन कारोबारी ग्राम प्रधान रमेश जोशी, हेम दुर्गापाल, वीरेंद्र दानू, हेम जोशी, जीवन सिंह बोरा, विजय खोलिया, अमित भट्ट, तारा सिंह नगरकोटी, पम्मी सैफी और अरशद अयूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उपखनिज की गाड़ी देख भड़के कारोबारी
हल्दूचौड़/लालकुआं। खनन कारोबारियों ने क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर में उपखनिज से लदी गाड़ी उतरती देखी तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने स्टोन क्रशर का मुख्य द्वार बंद कर कृष्णा स्टोन क्रशर, पाल स्टोन क्रशर और ऊधमसिंह नगर में शांतिपुरी स्थित पांच स्टोन क्रशरों के संचालकों को कारोबार बंद रखने की अपील की।