फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mining Close Krao

आबादी के बीच से डंपरों की आवाजाही नहीं होने देंगे

Sun, 29 Jan 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sun, 29 Jan 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mining Close Krao
illegal mining

भीमताल (नैनीताल)। विकास खंड के अमिया, डहरा, अमृतपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को डहरा गांव में बैठक की। तय किया कि वह जमरानी में होने वाले खनन में प्रयुक्त डंपरों को गांव की सड़कों से आवाजाही किसी कीमत पर नहीं करने देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने खनन में लगे डंपरों के लिए गौला नदी के किनारे से अलग सड़क बनाने की मांग की। चेताया कि यदि ग्रामीणों की इस मांग की अनदेखी की गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। ग्रामीणों ने खनन में जुड़े लोगों पर समय समय पर ग्रामीणों के साथ बदसलूकी करने और जान से मारने तक की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


जमरानी में होने वाले खनन में सैकड़ों डंपर खनन से निकली निर्माण सामग्री को जमरानी से विभिन्न स्टोन क्रशरोंतक पहुंचाने का काम करते हैं। उक्त डंपर अमिया, डहरा, अमृतपुर में आबादी वाले क्षेत्रों से होकर ही तेज रफ्तार के साथ दौड़ते हैं। बीते दिनों डहरा में डंपर की चपेट में आने से स्कूली बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने डंपरों पर पथराव कर एनएच पर जाम लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब डीएम दीपक रावत ने मौके पर पहुंचकर जमरानी में खनन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी थी। शनिवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि आबादी के मध्य से होकर डंपरों की आवाजाही के चलते स्कूली बच्चों की जान खतरे में रहती है। छात्राओं से आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं और घरों से लेकर फसलों तक धूल का गुबार जमा रहता है।


बैठक के दौरान उक्त मुद्दों पर व्यापक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि ग्रामीण अब आबादी के मध्य से डंपरों की आवाजाही नहीं होेने देंगे। तय किया गया कि यदि ग्रामीणों की मांग की अनदेखी की गई तो वह आंदोलन करेंगे। बैठक में प्रधान कमला देवी, गीता देवी, दीवान सिंह रावत, उमेश पलड़िया, आनंद रावत, अनिल चनौतिया, मंजू रावत, योगेश रजवार, शीला मेहरा, निर्मला पांडे, भावना पलड़िया, आशा पांडे, शांति देवी आदि थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed