फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   metropol campus got permission for parking

मैट्रोपोल परिसर में पार्किंग के लिए हरी झंडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
metropol campus got permission for parking
नैनीताल में मेट्रोपोल की बिल्डिंग। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने मार्च 2021 तक के लिए सरोवर नगरी स्थित मैट्रोपोल होटल के मैदान (शत्रु संपत्ति) में वाहनों की पार्किंग, शत्रु संपत्ति की अभिरक्षा, नियंत्रण आदि की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंप दी है। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वह शत्रु संपत्ति से होने वाली आय का दस फीसदी भाग अपने पास रखते हुए शेष नब्बे फीसदी राशि अभिरक्षक शत्रु संपत्ति के नाम बैंक खाता खोलकर उसमें जमा करेगा।
विज्ञापन

15 अक्तूबर 2019 को जिला प्रशासन ने अभिरक्षक शत्रु संपत्ति से मैट्रोपोल होटल परिसर स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था कराने और शत्रु संपत्ति की सुरक्षा करने संबंधी पत्र भेजा था। इसके बाद अभिरक्षक शत्रु संपत्ति सुदर्शन लाल शाह की ओर से डीएम सविन बंसल को भेजे पत्र में कहा गया है कि मैट्रोपोल परिसर में वर्ष 2016 से अब तक प्राप्त राशि को अभिरक्षक शत्रु संपत्ति के नाम ड्राफ्ट बनवाकर भिजवाएं। पत्र में कहा गया है कि उक्त राशि का ड्राफ्ट भेजने के बाद जिला प्रशासन बतौर उप अभिरक्षक संपत्ति वर्ष 2019 से मार्च 2020 तक और अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक मैट्रोपोल परिसर में वाहनों के पार्किंग के संचालन की व्यवस्था कर सकता है। कहा गया है कि वर्ष 2021 के बाद केंद्र सरकार के अभिरक्षक शत्रु संपत्ति कार्यालय द्वारा इसके लिए जिला प्रशासन को नए सिरे से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

शाह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मैट्रोपोल परिसर में वाहनों की पार्किंग से प्राप्त होने वाली राशि को अभिरक्षक शत्रु संपत्ति के नाम बैंक खाता खोलकर उसमें जमा कराया जाए। इस जमा राशि से प्राप्त आय का दस फीसदी जिला प्रशासन के पास और शेष 90 फीसदी राशि अभिरक्षक शत्रु संपत्ति नई दिल्ली को ड्राफ्ट के माध्यम से भेजी जाए। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मैट्रोपोल से होने वाली आय और व्यय के खर्च के लिए पंजिका बनाई जाए, जिसमें तिथिवार आय-व्यय की गई राशि का ब्यौरा दर्ज हो। डीएम ने बताया कि उक्त पत्र उन्हें प्राप्त हो चुका है। इस संबंध में शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed