{"_id":"f3da43a9a2ffed0b4e092423ecffdedd","slug":"metro-will-soon-survey-in-haldwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी में मेट्रो के लिए जल्द होगा सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी में मेट्रो के लिए जल्द होगा सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 25 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं की आर्थिक राजधानी के रूप में उभर रहे हल्द्वानी में विकास के लिए सर्वांगीण प्रयास किए जा रहे हैं। हल्द्वानी में मेट्रो की संभावना तलाशने के लिए सर्वे शुरू कराया जाएगा। जल्द ही सर्वे के लिए एजेंसी को नामित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेट्रो सर्वे के लिए एजेंसी जल्द नामित की जाएगी। हल्द्वानी से ही मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरूआत होगी। सीएम रावत ने कहा कि गौलापार में बनने वाले चिड़ियाघर को जुरासिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। चिड़ियाघर को मल्टी परपज बनाया जाएगा। चिड़ियाघर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन
इसमें बच्चों के लिए झूल इत्यादि की भी व्यवस्था की जाएगी। रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास पर पूरी तरह फोकस कर रही है। पहाड़ों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पहाड़ों पर विकास होने के साथ पलायन को रोका जा सकेगा। साथ ही पहाड़ की आर्थिकी भी मजबूत हो सकेगी।
विज्ञापन